"शब्द स्वास्थ्य सेवा संस्थान"
4 "S" Trust In Name
३ जुलाई २०१६ के दिन भिवंडी उपस्थित आन गांव में श्री गोपाल गौशाला में संस्था द्वारा सेवा कार्य किया गया!
यहाँ पे अपने हाथो से संस्था के लोगो ने और सेवा कार्य के लिए और लोगो ने मिलकर गाय के लिए लापसी बनायीं, अपने हाथो से टोकरी में भर भर के सभी ने गाय को खिलाया!
संस्था के स्त्री दल ने भी रसोई की जिम्मेद्दारी बखूबी निभाई और सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की! बरसात के ऐसे मौसम में भी किसी का उत्साह काम नहीं था! सभी ने अपने हिसाब से कार्य को बखूबी किया!
श्री गिरधर भाई के द्वारा संस्था को इस कार्य को करने का मौका हासिल हुआ! यह गौशाला विश्व हिन्दू परिषद के अंतर्गत आती है! जहां पे कतलखाने से छुड़ा के लायी गयी गाये, बैल, भैंस इत्यादि होते है! इन सभी को यहाँ लाया जाता है!, उनकी देखभाल की जाती है! उनके लिए भोजन, दवा, और सारी जरुरत की सामग्री मौजूद कराई जाती है!
संस्था ने यात्रा के दौरान भजन कीर्तन का भी आनंद लिया! वहा के गरीब और पिछड़ी जाती के आदिवासी गरीब लोगो को अनाज भी बांटा गया!
संस्था के इस कार्य में आप सभी का उतना ही योगदान है! इसीलिए संस्था आप सभी का दिल से आभार मानती है!
संस्था आगे भी ऐसे ही कार्य को करने के लिए तत्पर रहेगी और हमें आप सभी का योगदान मिलता रहेगा ऐसा संस्था विचार करती है!
आप सभी के साथ सहकार्य के लिए धन्यवाद
"शब्द स्वास्थ्य सेवा संस्थान"
4 "S" Trust In Name
नागेश शर्मा
यहाँ कुछ तस्वीरें आप के साथ हम साँझा कर रहे है
https://www.facebook.com/photo.php?fbid=10206708126853807&set=a.10206708126813806.1073741839.1593084667&type=3&theater
for details visit on facebook page link here
for details visit on facebook page link here


